Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कानपुर : बिधनू में दो कारों से 200 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार - INA NEWS

कानपुर : कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दक्षिण जोन के बिधनू थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर दो कारों से 200 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में रोहित और शिवम नाम के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

एडीसीपी साउथ सुधाकर रामटेक के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी के आधार पर बिधनू इलाके में घेराबंदी कर दो संदिग्ध कारों को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों गाड़ियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि यह अवैध गांजा उड़ीसा से लाया गया था और इसे चित्रकूट तथा आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद भी ली। तस्करों के बीच माल सप्लाई को लेकर हुई बातचीत की महत्वपूर्ण ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के पास उपलब्ध है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments