Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

देवरिया : गोवंश तस्करी का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगी - INA NEWS

देवरिया : भाटपाररानी थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गुरुवार देर रात लार व भाटपाररानी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

मुखबिर की सूचना पर भाटपाररानी पुलिस चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग निकला। सूचना मिलते ही लार पुलिस ने खरवनिया मोड़ पर घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन फिसलकर गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अजहर अंसारी पुत्र अहमद अंसारी, निवासी मटियरा जगदीश, थाना लार के रूप में हुई। वह भाटपाररानी थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध लार थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments