कासगंज : कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के भगवंतपुर पुल पर शुक्रवार को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एमएल पब्लिक स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक छात्रा का नाम ज्योति बताया गया है। वह ग्राम गंगावाश निवासी प्रताप सिंह राजपूत की 15 वर्षीय पुत्री थी और ग्राम हिम्मतपुर सई स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी।
शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद ज्योति साइकिल से घर लौट रही थी। भगवंतपुर पुल के पास सड़क पार करते समय एक अनियंत्रित टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा टैंकर को थाने में खड़ा कराया गया है।
क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374