Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

वाराणसी : गुरु पूर्णिमा पर अनोखी मिसाल: पातालपुरी मठ में 25 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालुओं ने ली गुरु दीक्षा - INA NEWS

वाराणसी : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी के पातालपुरी मठ में आस्था और सामाजिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। जगद्गुरु बालक देवाचार्य के सानिध्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 25 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण की।

सनातन परंपरा के अनुसार इन श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन और आरती में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही वाराणसी, गाजीपुर और मिर्जापुर सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में भक्त मठ पहुंचे। गुरु मंत्र ग्रहण करने के बाद सभी ने महंत बालकदास की आरती की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शामिल कई मुस्लिम श्रद्धालु पहले से ही मठ के शिष्य थे, जबकि कुछ ने पहली बार गुरु दीक्षा ली। मठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

मुस्लिम समाज की बड़ी भागीदारी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। इसने काशी की प्रसिद्ध गंगा-जमुनी तहजीब की एक बार फिर मिसाल पेश की। यह कार्यक्रम विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे और एकता का प्रतीक बना तथा धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments