Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : राजकीय आईटीआई नैनी में सॉल्वर गैंग पर एसटीएफ का छापा, प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार - INA NEWS

प्रयागराज: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सॉल्वर गैंग पर छापा मारा है। फाइनल सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं में दूसरे छात्रों की जगह पेपर देने वाले पांच सॉल्वर समेत प्रधानाचार्य अशोक कुमार सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आईटीआई नैनी में सॉल्वर गैंग सक्रिय है और वे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर एसटीएफ टीम ने छापा मारा। छापे में एक कमरे में पांच सॉल्वर रंगे हाथों पकड़े गए, जो दूसरे छात्रों के नाम पर ऑनलाइन पेपर हल कर रहे थे।

जब्ती और गिरफ्तारियां
एसटीएफ ने मौके से 5 लाख 10 हजार रुपये नकद और पांच कंप्यूटर जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि प्राइवेट स्कूल के छात्रों से एक पेपर के लिए 4,000 रुपये वसूले जा रहे थे।

गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं:
आईटीआई नैनी के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ,अनुदेशक (शिक्षक) फूल प्रकाश ,राजकुमार मौर्य ,सुधीर कुमार ,नीरज शर्मा ,संतोष सोनी ,तथा पांच सॉल्वर 

परीक्षा केंद्र की स्थिति
आईटीआई नैनी को पूरे प्रयागराज जनपद के 210 आईटीआई कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन पालियों में चल रही थीं। सॉल्वरों द्वारा पेपर सॉल्व कराने की सूचना मिलते ही एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई की।

Post a Comment

0 Comments