कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र के सीरियावा कला गांव में बुधवार सुबह तीन साल के एक बच्चे का शव तालाब किनारे मिला। बच्चा मंगलवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
सूत्रों के अनुसार, बच्चा अपनी मां के साथ चाची के मायके में दावत में आया था। मंगलवार दोपहर वह गायब हो गया। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
बुधवार सुबह जब गांव के कुछ लोग तालाब के पास शौच के लिए गए, तो उन्हें बच्चे का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव पानी में फूल चुका था और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इससे किसी अनहोनी या हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलने पर चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374