Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में NITI आयोग की बैठक - INA NEWS

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि समेत कई अहम हस्तियां शरीक होंगी।


आज नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI) आयोग की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की बैठक का विषय- ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है। 

इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों समेत उपराज्यपाल भी अपने विचार रखेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में समावेशी मानव विकास के ढांचे पर चर्चा होगी। 


Post a Comment

0 Comments