Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आगरा : भाजपा नेता देवकी नंदन शर्मा ही निकला मास्टरमाइंड चोर - INA NEWS

आगरा के जगनेर में बोलेरो चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें शिकायतकर्ता भाजपा नेता देवकी नंदन शर्मा ही मास्टरमाइंड चोर निकला 


पुलिस की 400 पन्नों की चार्जशीट और तकनीकी जांच के आधार पर कोर्ट ने भाजपा नेता देवकी नंदन शर्मा और उनके भाई के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है।

आरोपी ने बोलेरो बेचकर पैसे ले लिए, लेकिन नाम ट्रांसफर नहीं कराई। बहाने से गाड़ी लेकर डुप्लीकेट चाबी बनवाई और खरीदार के घर के बाहर से चोरी करवा दी। बाद में गाड़ी जयपुर में 2 लाख रुपये में बेच दी। टोल मैसेज और सीडीआर से पूरा राज खुल गया। पुलिस ने चार्जशीट लगाकर वारंट जारी किये हैं।

Post a Comment

0 Comments