Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल के पीआरओ टीएन सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन - INA NEWS

प्रयागराज : फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल के लंबे समय से काम कर रहे पीआरओ त्रिलोकीनाथ सिंह (टीएन सिंह) का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें दिल का अटैक आया। परिजन उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में शास्त्री पुल पर ही उनकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में शोक की लहर
त्रिलोकीनाथ सिंह प्रयागराज के सहसों क्षेत्र के ललचहां गांव के निवासी थे। वे सांसद प्रवीण पटेल के साथ करीब दो दशक से जुड़े हुए थे। उनके निधन की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
टीएन सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके आकस्मिक निधन से पूरा परिवार गमगीन है।

सांसद प्रवीण पटेल और उनके समर्थकों ने भी टीएन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना
स्थानीय लोगों और सांसद प्रवीण पटेल के कार्यालय ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। टीएन सिंह अपने काम को लेकर काफी लोकप्रिय थे और लंबे समय तक सांसद के साथ काम करने के कारण उन्हें राजनीतिक गलियारों में भी अच्छी पहचान थी।

Post a Comment

0 Comments