Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

हरियाणा : हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या - INA NEWS

हांसी (हरियाणा): हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में इस हत्याकांड के तार वर्ष 2024-25 के शराब ठेकों के लेन-देन विवाद से जुड़ते नजर आ रहे हैं। कपिल गैंगस्टर सिकंदर फौजी का करीबी बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि कपिल के पिता राजेंद्र ने भी की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कपिल पर पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस वारदात के बाद पुलिस पूरे क्षेत्र में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि शहर में बीते 10 दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है।

सिकंदर फौजी से कपिल का पुराना रिश्ता
जांच में पता चला है कि गैंगस्टर सिकंदर फौजी ने 17 जनवरी 2023 को अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदीप उर्फ काला बड़ाला की हत्या की थी। इसके बाद सिकंदर करीब आठ महीने फरार रहा। इस दौरान कपिल ने उसे छिपने में मदद की थी। सिकंदर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कपिल को भी गिरफ्तार किया था और वह करीब एक माह जेल में रहा। कपिल के पिता राजेंद्र ने इस तथ्य की पुष्टि की है।

शराब ठेकों का विवाद बना वजह?
कपिल ने सिकंदर फौजी के मामा ढाणी पुरिया निवासी सुंदर के साथ मिलकर वर्ष 2024-25 के लिए चार गांवों में शराब के ठेके लिए थे। बाद में इन ठेकों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते ढाणी पोरांवाली स्थित एक ठेके पर तोड़फोड़ की गई थी, जिससे सुंदर और सिकंदर के बीच रंजिश बढ़ गई।

फरवरी 2025 में सिकंदर फौजी द्वारा सुंदर के भाई और शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लाड़ी के घर के बाहर फायरिंग करवा
ए जाने का मामला भी सामने आया। सुंदर को शक था कि इस मामले में कपिल की भूमिका रही है। उसने कपिल से दो बार बातचीत भी की थी।

हैरी बॉक्सर ने ली हत्या की जिम्मेदारी
कपिल हत्याकांड में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का नाम भी सामने आया है, जिसने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल सुंदर विदेश में चल रहा है।

पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और विभिन्न गैंगस्टरों के आपसी संबंधों तथा शराब ठेकों के कारोबार से जुड़े विवादों की परतें खोलने में जुटी हुई है। मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments