Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

श्रीराम मंदिर निर्माण में नया विवाद : सेवानिवृत्त इंजीनियर ने ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी पर लगाया 40% कमीशन का आरोप - INA NEWS

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों में अब एक नया आरोप सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर कथित रूप से 40 प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप मंदिर निर्माण कार्यों की निगरानी से जुड़े रहे सेवानिवृत्त इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने लगाया है।

दीनानाथ वर्मा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक इंटरव्यू में दावा किया कि राम मंदिर परिसर में कार्यालय निर्माण के दौरान एल्युमिनियम कार्यों के एक ठेकेदार से 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी उद्देश्य से कार्य का बिल भी 40 प्रतिशत तक बढ़ाकर तैयार कराया गया।

वर्मा का दावा
वर्मा ने कहा, “मैंने इस मामले पर आपत्ति जताई थी और इसकी जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भी दी थी। मैंने कथित बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी उन्हें सुनाई थी। लेकिन इसके बाद मुझे ही कार्य से अलग कर दिया गया।”
इंटरव्यू में वर्मा ने उस समय काम करने वाले एक कर्मी रवि गुप्ता का भी उल्लेख किया।

ठेकेदार का खंडन
इस आरोप पर संबंधित ठेकेदार ने पूरी तरह खंडन किया है। ठेकेदार ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है।

ट्रस्ट पर बढ़ रहे सवाल
यह आरोप ऐसे समय में सामने आया है जब राम मंदिर से जुड़े विवादों की चर्चा पहले से ही चल रही है। इससे पहले टिन्नू यादव भी ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों पर सवाल उठा चुके हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय या डॉ. अनिल मिश्र की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप
मामला अभी केवल आरोप और प्रत्यारोप तक सीमित है। सच्चाई की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक जांच शुरू की गई है या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

Post a Comment

0 Comments