Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आजमगढ़: मछली बनाने को लेकर विवाद, नशे में पति ने पत्नी के पेट में घोंप दिया चाकू, मौके पर मौत - INA NEWS

आजमगढ़ : घरेलू विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। मछली बनाने के छोटे से मुद्दे पर नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी को चाकू से वार कर मार डाला। इस घटना से तीन छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। आरोपी पति वारदात के बाद फरार हो गया।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अल्हनी गांव में शुक्रवार रात करीब 8 बजे यह दर्दनाक घटना हुई। मृतका पिंकी (32) अपने पति नीरज के साथ रहती थी। नीरज पीओपी का काम करता है।

घटना की पूरी कहानी
शुक्रवार शाम नीरज नशे की हालत में घर पहुंचा और अपने साथ मछली लाया। उसने पत्नी पिंकी से मछली बनाने को कहा। उस समय पिंकी रसोई में सब्जी काट रही थी। पिंकी ने कहा कि अगर पहले बता देते तो वह सब्जी नहीं काटती।
इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो तेजी से विवाद में बदल गई। गुस्से में आए नशे में धुत नीरज ने चाकू उठाया और अपनी पत्नी के पेट में घोंप दिया। चाकू लगने से पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी नीरज की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

मामले में आगे की जांच जारी है। तीन मासूम बच्चों की मां की इस निर्मम हत्या ने पूरे गांव में शोक का माहौल छा दिया है।

Post a Comment

0 Comments