Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सिद्धार्थनगर : घर की छत पर सोते 23 साल के मुकेश की धारदार हथियार से निर्मम हत्या - INA NEWS

सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हा शुमाली के टोला पिपरहवा में मंगलवार रात एक चौंकाने वाली हत्या की घटना सामने आई है। घर की छत पर सो रहे 23 वर्षीय युवक मुकेश पुत्र रामदेव की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

मृतक मुकेश अविवाहित था। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रात में मुकेश छत पर सो रहा था, जबकि उसकी मां और छोटा भाई नीचे सोए हुए थे। सुबह मां जब छत पर गईं तो बेटे का खून से लथपथ शव देखकर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के छोटे भाई सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के तीन लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

पिता रामदेव मुंबई में मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते हैं। पूरे गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments