लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा तबादला। डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को डिप्टी एसपी रैंक के 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन अधिकारियों को भी नई जगहों पर भेजा गया है।
- जितेंद्र कुमार (मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात) को शाहजहांपुर भेजा गया।
- विकास कुमार जायसवाल (लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट) को मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात किया गया।
- उदय प्रताप सिंह द्वितीय (गोरखपुर) को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बनाया गया।
- सतीश कुमार राय (लखनऊ) को मेरठ में पीएसी की 6वीं वाहिनी भेजा गया।
- अभय कुमार मल्ल (लखनऊ सहायक पुलिस आयुक्त) को बलरामपुर भेजा गया।
- गौरव उपाध्याय (महोबा) और शुभम कुमार (अंबेडकरनगर) को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया।
- राजेश कुमार सिंह (मुख्यमंत्री सुरक्षा से वाराणसी कमिश्नरेट भेजे गए) को अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया।
पुलिस प्रशासन में बदलाव
यह सामूहिक तबादला पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। डीजीपी मुख्यालय ने इन तबादलों की सूची जारी कर दी है। प्रभावित अधिकारियों को जल्द ही नई जगहों पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374