Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लखनऊ : बेटी की बारात आने वाली थी, पिता और रिश्तेदार की हाईवे पर मौत - INA NEWS

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे परिवार पर शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतकों की पहचान मुबारकपुर मजरे पूरे अमृतलाल पंडित, पुरवा निवासी गौतम (40) और उनके रिश्तेदार आसाराम (35) के रूप में हुई है। घायलों में डोमाडीह निवासी बबलू उर्फ विनय और उनका भांजा दुर्गेश (मिश्र का पुरवा, बढ़ौली) शामिल हैं।

परिवारजनों के अनुसार, गौतम अपनी बेटी की शादी के लिए फल और अन्य सामान खरीदने आसाराम के साथ शुक्रवार शाम बाइक से जगदीशपुर कस्बा गए थे। रात करीब 8 बजे लौटते समय हाईवे पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर जा गिरे।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गौतम और आसाराम को मृत घोषित कर दिया गया। बबलू की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दुर्गेश का इलाज जारी है।

शादी के घर में मातम
घटना की सबसे दर्दनाक बात यह है कि गौतम की बेटी की शुक्रवार रात बारात आने वाली थी। घर में सुबह से शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे माहौल को मातम ने घेर लिया। परिवार की महिलाएं रो-रोकर बेसुध हो रही हैं।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments