Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कानपुर : होजरी कारोबारी की निर्मम हत्या - INA NEWS

कानपुर: फीलखाना इलाके के सवाई सिंह का हाता में शुक्रवार शाम होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया (42) की निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव खून से लथपथ मिला। पुलिस को शक है कि सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। इलाके के लोगों ने गोली चलने की आवाज भी सुनी।

पुलिस के अनुसार, विजय कुमार चौरसिया अपने दोस्त विशाल गुप्ता के साथ स्कूटी पर गए थे। घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज में दोनों साथ दिख रहे हैं। महज 48 मिनट के अंदर हत्या कर विशाल गुप्ता अकेला स्कूटी पर लौटता दिखा।

विजय कुमार चौरसिया सिरकी मोहाल निवासी थे और शिवाला बाजार में ‘विजय होजरी’ नाम से दुकान चलाते थे। उनके भाई अजीत और अजय भी इसी इलाके में होजरी का कारोबार करते हैं।
हत्या की सूचना मिलते ही कारोबारियों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए व्यापारियों ने फीलखाना और शिवाला बाजार में दुकानें बंद कर दीं। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments