मुरादाबाद (बिलारी): बिलारी थाना क्षेत्र के कमालपुर चंदौरा गांव में सोमवार रात हुई प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का कारण परिवारिक रंजिश निकला है। मृतक के भाई पिंकू चौहान की तहरीर पर आरोपी अजय, उसके पिता योगेंद्र और दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों ने किया बेरहमी से हमला
आरोप है कि अजय ने रंजीत पर गोली चला दी, जबकि योगेंद्र ने उनके सिर पर फरसे से वार किया। बाकी आरोपियों ने चाकू मारकर हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के भाई पिंकू चौहान बाजार से स्कूटी पर लौट रहे थे। उन्होंने चारों आरोपियों को भागते हुए देखा। पिंकू ने घायल रंजीत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रंजिश की वजह
पिंकू चौहान ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी अजय की बहन से उनके भाई (रंजीत) के संबंध थे। इसी रंजिश के चलते आरोपी परिवार ने रंजीत की हत्या की साजिश रची।
पुलिस की कार्रवाई
बिलारी पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी हुई हैं। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374