उरई (जालौन) : ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी की असमय मौत ने पूरे पुलिस महकमे को शोक में डुबो दिया है। उरई की मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित यादव हरियाणा में दबिश देने जाते समय सड़क हादसे में जान गंवा बैठे। हादसे की मुख्य वजह चालक की थकान बताई जा रही है।
मोहित यादव सोमवार रात करीब 3 बजे तक अपने साथी उपनिरीक्षक अनिल कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के तुरंत बाद उन्हें अपने अपहृत भाई को बचाने के लिए हरियाणा जाना था। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि हादसे वाली रात मोहित यादव पूरी तरह सामान्य थे। गश्त के दौरान वे हंस-बोल रहे थे, साथियों से बातचीत कर रहे थे और ड्यूटी को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे थे। उन्होंने कभी अनावश्यक तनाव नहीं लिया और हमेशा अपने स्टाफ का ख्याल रखा। मोहित यादव की यहां तैनाती महज तीन महीने पहले हुई थी, लेकिन इस अल्प समय में उन्होंने अपनी कार्यशैली और व्यवहार से सभी साथियों का दिल जीत लिया था। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरा चौकी स्टाफ गहरे सदमे में है।
चौकी स्टाफ
दरोगा अनिल कुमार
सिपाही ललित, अनुज कुमार, गौतम बाबू
महिला सिपाही कोमल सोलंकी
सभी जवान उनकी असमय मौत से बेहद दुखी हैं। पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
अधिकारी का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मोहित यादव को एक जिम्मेदार, सतर्क और सहयोगी अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा सराहनीय थी।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374