Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बलिया : मैजिक पलटते ही ट्रक ने कुचला, 4 की मौके पर मौत - INA NEWS

बलिया (उत्तर प्रदेश): बलिया जिले के मांझी-छपरा मुख्य मार्ग पर इनई गांव के निकट बुधवार तड़के एक भयावह सड़क दुर्घटना हो गई। असंतुलित होकर पलटी एक मैजिक वाहन को सामने से आ रही बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के अनुसार, छपरा के ब्रह्मपुर से बरात में डांस प्रोग्राम कर लौट रही मैजिक में कुल 13 लोग सवार थे। ये सभी लखनऊ के रहने वाले आर्केस्ट्रा टीम के सदस्य थे। लखनऊ निवासी आर्केस्ट्रा संचालक अशोक राम ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त कर सभी लक्ष्मणपुर चट्टी (बलिया) लौट रहे थे। तभी मैजिक पलट गई और विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने पलटी हुई मैजिक के आसपास मौजूद लोगों को कुचल दिया।

मृतकों की पहचान:
राहुल ,अवधेश , प्रीति,सोनी
सभी मृतक लखनऊ के निवासी बताए जा रहे हैं। अशोक राम ने बताया कि हादसे की भयावहता इतनी अधिक थी कि तीन शवों के सिर ट्रक के नीचे कुचलकर गायब हो गए थे।घायल चार व्यक्तियों को तुरंत छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments