Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

गाजियाबाद : डौला गांव के नितिन राणा की इंस्टाग्राम पर दोस्ती के जाल में फंसाकर गोली मारकर हत्या - INA NEWS

गाजियाबाद (लोनी) : प्रेमी के साथ जा रही एक युवती को लिफ्ट देने के चक्कर में 20 वर्षीय नितिन राणा को पहले जान से मारने की धमकी मिली, फिर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक महीने तक चैटिंग कर भरोसा जीता गया और आखिरकार पार्टी के बहाने लोनी बुलाकर गोली मार दी गई। यह घटना डौला गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नितिन राणा (20) डौला गांव का रहने वाला था। वह कीपैड फोन चलाता था, लेकिन घर के स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम आईडी बनाकर इस्तेमाल करता था। दो महीने पहले उसने बसौद गांव की एक युवती को, जो अपने प्रेमी के साथ जा रही थी, लिफ्ट दी और अग्रवाल मंडी टटीरी तक छोड़ दिया।

इसके बाद युवती के परिजनों ने नितिन को धमकी देना शुरू कर दिया। नितिन से पूछताछ भी हुई और उसे जान से मारने की खुली धमकी दी गई। डर के मारे नितिन पिछले दो महीने से घर में छिपकर रह रहा था और बाहर निकलने से बच रहा था। उसने पुलिस में शिकायत भी नहीं की।

फर्जी आईडी से जाल बिछाया
हमलावरों ने नितिन को घर से बाहर निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने "भाटी 880" नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई, जिसे रॉकी गुर्जर के नाम से चलाया जा रहा था। एक महीने तक इस आईडी से नितिन से लगातार बातचीत की गई। चैट में युवती के मामले का जिक्र भी किया गया और कई बार मिलने तथा पार्टी करने का लालच देकर उसे गांव से बाहर बुलाने की कोशिश की गई।

नितिन को अंततः इस फर्जी दोस्त पर भरोसा हो गया। बुधवार को पार्टी करने के बहाने उसे लोनी बुलाया गया, जहां पहुंचते ही हमलावरों ने उसे गोली मार दी।

नितिन के भाई चांद ने बताया, "भाई की हत्या के बाद हमने घर का मोबाइल चेक किया तो इंस्टाग्राम पर भाटी 880 आईडी से लंबी चैट मिली। पूरी साजिश इसी के जरिए रची गई।"

पुलिस जांच में जुटी
लोनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नितिन के घर से मोबाइल जब्त कर लिया है और चैट के आधार पर आरोपी युवती के परिजनों व उनके साथियों की तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि हत्या पूर्व नियोजित थी और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर नितिन को फंसाया गया। मामले में जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है

Post a Comment

0 Comments