मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रेम संबंध के चलते एक और पति की क्रूर हत्या कर दी गई। पत्नी आंचल ने अपनी बहन शिखा और दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर पति पवन कुमार ठाकुर को मार डाला। आरोपियों ने पहले पीट-पीटकर बेदम किया, फिर करंट के झटके दिए और अंत में जबरन जहर पिला दिया। घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव को सीढ़ियों से नीचे भी धक्का दे दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक पवन कुमार ठाकुर की पत्नी आंचल ने करीब एक सप्ताह पहले अपनी बहन शिखा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। शनिवार को दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों को घर बुला लिया। शाम को पवन जैसे ही घर पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया।
आरोपियों ने डंडों से बुरी तरह पीटा, करंट के झटके दिए और अंत में जबरन जहर पिला दिया। बेसुध होने के बाद शव को सीढ़ी के नीचे फेंक दिया ताकि मामला एक्सीडेंट का लगे।
चारों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में आंचल, शिखा और दोनों प्रेमी चंद मिनटों में ही टूट गए और पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।
आरोपी:
आंचल (पत्नी)
शिखा (आंचल की बहन)
अंकित (आंचल का प्रेमी)
अजय दिवाकर (शिखा का प्रेमी)
पुलिस ने सभी चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
मैनाठेर के गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी देवेंद्र सिंह (मृतक के बड़े भाई) ने चौधरी चरण सिंह चौक के पास हाइडिल कॉलोनी में रहने वाले अपने छोटे भाई पवन ठाकुर की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374