Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सोनभद्र : दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल -INA NEWS

सोनभद्र : घोरावल कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो युवकों की जान ले ली। एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। दोनों ही हादसे बाइक सवार युवकों के साथ हुए।

पहला हादसा - बरात जाते समय पेड़ से टक्कर
कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव स्थित कोलिया घाटी में शनिवार रात यह हादसा हुआ। पड़वनिया गांव निवासी राजकुमार (26) अपने साथी लवकुश (18), निवासी चिंगोरी के साथ चोपन क्षेत्र में बारात में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।

रात करीब 8 बजे कोलिया घाटी की ढलान पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। लवकुश की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

दूसरा हादसा - रिश्तेदारी जाते समय वाहन से टक्कर
रविवार सुबह 11 बजे खुटहा गांव के पास संत रविदास मंदिर के समीप दूसरा हादसा हुआ। डोमखरी गांव निवासी सोनू (22) बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल सोनू को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे उसकी शिनाख्त हुई।

परिवार पर छाया शोक
सोनू अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और उसके दो साल का एक बेटा भी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेज दिया गया है

Post a Comment

0 Comments