Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मुरादाबाद: अफेयर में पति की क्रूर हत्या, पत्नी-बहन और प्रेमियों ने दिया करंट-जहर - INA NEWS

मुरादाबाद : मुरादाबाद में प्रेम संबंध के चलते एक पति की बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। पत्नी आंचल ने अपनी बहन शिखा और दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर पति पवन कुमार ठाकुर को मार डाला। आरोपियों ने पहले डंडों से पीटा, फिर करंट के झटके दिए और अंत में जबरन जहर पिला दिया। घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव को सीढ़ी के नीचे भी धक्का दे दिया गया।

साजिश एक सप्ताह पहले रची गई
पुलिस के अनुसार, आंचल ने करीब एक हफ्ते पहले अपनी बहन शिखा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। शनिवार को दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों को पहले से घर बुला लिया। शाम को पवन घर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया और क्रूरता से मार डाला।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
आंचल (पत्नी)
शिखा (आंचल की बहन)
अंकित (आंचल का प्रेमी)
अजय दिवाकर (शिखा का प्रेमी)

पुलिस पूछताछ में सभी चारों आरोपी जल्दी टूट गए और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक पवन कुमार ठाकुर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह ने चौधरी चरण सिंह चौक के पास हाइडिल कॉलोनी में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Post a Comment

0 Comments