कुशीनगर : प्रेम संबंधों के चलते बेटी की हत्या कर देने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पिता बिग्गन ने अपनी बेटी शब्बा की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। सिर को गांव के तालाब में फेंक दिया जबकि बाकी शव को प्लास्टिक और कपड़ों में लपेटकर बक्से में बंद कर ट्रेन में रख दिया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।
सूत्रों के अनुसार, बिग्गन अपनी बेटी शब्बा से नाराज था क्योंकि वह बार-बार चेतावनी के बावजूद एक युवक के संपर्क में बनी हुई थी। उसे लगता था कि उसकी बेइज्जती हो रही है। पहले ही उसकी दो बेटियां प्रेम विवाह कर चुकी थीं, इसलिए बिग्गन को डर था कि शब्बा भी उसी रास्ते पर चली जाएगी। साजिश रची और परिवार को घर से भेज दिया
आरोपी ने हत्या की साजिश के तहत पांच दिन पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया। घर में केवल शब्बा और उसकी बूढ़ी दादी रह गईं।
16 मई की शाम बिग्गन ने पदरौना के खिरकिया निवासी अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया। तीनों ने मिलकर घर में ही शब्बा की हत्या कर दी। इसके बाद धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर दिए। सिर को गांव के तालाब में फेंक दिया गया। शव के बचे हिस्सों को पुराने कपड़ों और प्लास्टिक में लपेटकर एक बक्से में बंद कर लिया।
ट्रेन में बक्सा रखा, खुद एसी कोच से उतरे
तीनों आरोपी ई-रिक्शे से तमकुही रोड स्टेशन पहुंचे। वहां छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच S-1 में बक्सा रख दिया। शव रखने के बाद तीनों लगे हुए एसी कोच से बाहर निकले। इस दौरान स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में तीनों आरोपी साफ कैद हो गए।
आरपीएफ की टीम ने फुटेज देखते ही तुरंत कार्रवाई की और आरोपी बिग्गन, उसकी बहन नूरजहां व बहनोई मजबुल्लाह तक पहुंच गई। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374