Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बांदा : शादी के 13 दिन बाद प्रेमी संग फंदे पर झूली नवविवाहिता - INA NEWS

बांदा : मरका थानाक्षेत्र के ग्राम अंधाव (अंधाव) में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता युवती और उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। दोनों गांव से करीब 200 मीटर दूर बगीचे में एक पेड़ से फंदा लगाकर लटके मिले। युवती की शादी मात्र 13 दिन पहले हुई थी। दोनों के शव युवती की साड़ी के सहारे लटके हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

मंगलवार रात से लापता थे दोनों
अंधाव निवासी 20 वर्षीय सुभाष पासवान (दो भाइयों में बड़ा) और गांव की ही 19 वर्षीय रोशनी मंगलवार रात घर से अचानक लापता हो गए। परिजनों ने रातभर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर के पास बगीचे में दोनों को पेड़ से लटका देखा। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

चौथी की रस्म के लिए मायके आई थी दुल्हन
रोशनी की शादी 7 मई को बिसंडा क्षेत्र के भूरी गांव निवासी जगप्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद 16 मई को चौथी की रस्म के लिए वह मायके (अंधाव) आई थी। इसी दौरान प्रेमी सुभाष से मिलने गई और दोनों ने यह कदम उठाया।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और शादी के बाद के तनाव को मुख्य वजह माना जा रहा है।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments