Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मुरादाबाद : तालाब की ढांग ढहने से दो महिलाओं की मौत, तीसरी घायल - INA NEWS

मुरादाबाद : समाथल गांव में बुधवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। घरों की लिपाई-पुताई के लिए तालाब से पीली मिट्टी निकाल रही तीन महिलाएं अचानक ढह गई ढांग के नीचे दब गईं। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

घटना बिलारी थाना क्षेत्र के समाथल गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, मालदेई (40) पत्नी बृजपाल मौर्य, सुनीता (35) पत्नी श्रीराम कश्यप और रामबती (40) पत्नी छत्रपाल मौर्य तालाब में मिट्टी खोद रही थीं। अचानक तालाब की ढांग दरक गई और तीनों महिलाएं मलबे में दब गईं।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलारी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मालदेई और सुनीता को मृत घोषित कर दिया। रामबती की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सीएचसी बिलारी में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग हादसे को लेकर काफी आक्रोशित हैं। उन्होंने तालाब की पुरानी ढांग को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों की मांग
गांववासियों ने तालाब की मरम्मत और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments