मेरठ: मेरठ में एक 20 वर्षीय BA छात्रा की प्रेमी ने गन्ने के खेत में बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने छात्रा के मोबाइल में दूसरे युवक के साथ चैट देखकर गुस्से में दुपट्टा डालकर गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने हत्या के साथ बलात्कार का भी आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, छात्रा गुरुवार से लापता थी। उसका शव मेरठ के एक गन्ने के खेत में मिला। पूछताछ में आरोपी अंकुश ने कबूल किया कि वह छात्रा से प्रेम संबंध में था। फोन पर बातचीत के बाद वह उसे बाइक पर बिठाकर खेत में ले गया।
वहां अंकुश ने शादी की जिद की, लेकिन छात्रा ने मना कर दिया और कहा कि वह माता-पिता की मर्जी से ही शादी करेगी। छात्रा के मोबाइल की जांच में आरोपी को दूसरे लड़के को भेजे गए मैसेज मिले। इसे देखकर आरोपी बौखला गया और छात्रा के दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
परिवार का आरोप है कि आरोपी ने पहले छात्रा का अपहरण किया और बलात्कार के बाद हत्या की। पुलिस आरोपी के दो अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने मौके से सबूत बरामद किए हैं और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। मामले में आगे की जांच चल रही है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374