मथुरा : थाना जैत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को चौमुहां क्षेत्र में पुलिस और पशु चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और 1,04,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशु चोरी के कई मुकदमों में वांछित गिरोह हाईवे के पास देवी आट्स रोड पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ली।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायलों को इलाज के लिए वृंदावन के सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल भेज दिया गया है।
घायल और गिरफ्तार आरोपी
घायल बदमाश:
दीपक (सुल्तानपुरी, दिल्ली)
जस्सी (बरसाना, मथुरा)
रितिक (छाता, मथुरा)
गिरफ्तार बदमाश:
सागर (डीग, राजस्थान)
अनिल (कोसी, मथुरा)
सुमित (माट, मथुरा)
बरामदगी
.315 बोर के तीन तमंचे
जिंदा कारतूस और खोखे
चोरी में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल
1,04,000 रुपये नकद
पुलिस की भूमिका
सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। गिरोह के ज्यादातर सदस्यों पर मथुरा के विभिन्न थानों (शेरगढ़, राया, गोवर्धन, मगोरा, जैत) में पशु चोरी और अन्य गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। सागर पर राजस्थान और हाथरस में भी आपराधिक मामले हैं।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374