Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

‘वोट चोरी से पूरी सरकार चुराई जा रही है’ , राहुल गांधी का BJP पर सीधा हमला - INA NEWS

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा पर चुनावी धांधली का गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि लोकसभा में भाजपा के 240 सांसदों में से लगभग हर छठा सांसद वोट चोरी करके पहुंचा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं - क्या उन्हें BJP की भाषा में 'घुसपैठिए' कहें?

उन्होंने आगे कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव हो जाएं तो भाजपा आज 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। राहुल ने हरियाणा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वहां "पूरी सरकार ही घुसपैठिया" है।

राहुल गांधी का पूरा पोस्ट:
वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं - क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है। जो संस्थाएँ अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं  वो ख़ुद “remote controlled” हैं।

उन्हें असली डर सच्चाई का है। क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएँ, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते। यह बयान हाल ही में असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आया है, जिसमें राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और संस्थाओं पर भी सवाल उठाए हैं।

BJP का पलटवार:
भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें हताशा और चुनावी हार का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बिना सबूत वाले आरोप लोकतंत्र की गरिमा को कम करते हैं।

Post a Comment

0 Comments