वाराणसी (काशी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को काशी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सीएम के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा।
सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रोफेसर के पुत्र के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद दिया।
दर्शन-पूजन और निजी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में रोपवे, दालमंडी विकास कार्य, सीएम ग्रिड सड़क योजना, गंजारी क्रिकेट स्टेडियम और नगर निगम के नए सदन भवन सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण का काम फिर से तेज होने की संभावना है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374