अंबेडकरनगर : जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर के पास देर रात करीब 12 बजे एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के बाद तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने घायलों की मदद कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
मृतकों की सूची:
आदित्य (25) पुत्र मायाराम, जैनापुर, सम्मनपुर
दिव्यांशु (14) उर्फ छोटू, जैनापुर, सम्मनपुर
उत्तम पुत्र जगतपाल, सेमरा कटका
राजू गुप्ता (32) पुत्र छेदीलाल, सिकंदरपुर, सम्मनपुर
लालचंद (24) पुत्र फेंकू, पट्टी मोईन/मुइथन, जलालपुर
कैफी (32) पुत्र हसन मोहसिन, लोरपुर ताजन/सैदापुर
दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों की शिनाख्त अभी बाकी है
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद शुरू की थी, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी और गड्ढे में पलट गई। पिता मायाराम का बेटों की मौत के बाद बुरा हाल है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. जयवीर सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374