Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

जालौन :अयोध्या से लौट रही कार से भिड़ंत, जालौन के कालपी में 6 की मौत - INA NEWS

जालौन (उत्तर प्रदेश) : सोमवार सुबह जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोल्हुपुर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कुल 10 लोग एक कार में सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या से उरई (ओरई) लौट रही कार चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतकों और घायलों की पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। इनमें शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज और देशराज शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई:
कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जालौन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

अस्पताल में लापरवाही का आरोप:
घायलों को लेकर एम्बुलेंस जब मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर पहुंची, तो वहां वार्ड बॉय उपलब्ध नहीं थे। मरीज लगभग 10 मिनट तक एंबुलेंस में ही तड़पते रहे। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को उतारकर इमरजेंसी में भर्ती कराया। घायल फिलहाल जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments