उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में चार बच्चों की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी आमिर को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की लाशें बरामद हुई थीं। रविवार को इन बच्चों की मां (मामले की आरोपी) का शव भी मिला था। मुख्य आरोपी आमिर फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी।
मुठभेड़ का विवरण
सोमवार सुबह पुलिस को आरोपी आमिर की लोकेशन बाईपास क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आमिर के सीने में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में मरैला चौकी प्रभारी राजेश यादव और एसओजी सिपाही जाकिर हुसैन घायल हो गए। दोनों के बाएं हाथ में गोली लगी है। घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वर्तमान में एसपी प्राची सिंह अस्पताल पहुंचने वाली हैं। उनके पहुंचने के बाद पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करेगी।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374