Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

Prayagraj News: सिपाही की पत्नी को अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Prayagraj  पीएसी में तैनात एक सिपाही की पत्नी का अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 
यही नहीं, 50 हजार रुपये की मांग भी की गई। धूमनगंज पुलिस ने कानपुर निवासी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आरोपी बार-बार फोन और मैसेज के जरिये उनसे संपर्क करता है और मिलने का दबाव बनाता है। साथ ही उसने 50 हजार रुपये की मांग की है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह वीडियो महिला के पति को भेज देगा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर देगा। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments