Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

Pratapgarh : पुलिस को चकमा देकर प्रयागराज से फरार आरोपी मुठभेड़ में घायल, दोनों पैर में लगी गोली


प्रयागराज एसआरएन से पुलिस को चकमा देकर फरार दुष्कर्म आरोपी शनिवार को मुठभेड़ में करेंटी तिराहे पर घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। मानिकपुर पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध असलहा, जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया है।
मानिकपुर की दो वर्षीय मासूम के साथ जलालुद्दीन उर्फ डब्बू ने उसके घर में दुष्कर्म किया था। घटना के अगले दिन 21 अप्रैल की घटना का संज्ञान लेकर मानिकपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कॉलेज में आरोपी कुंडा के नई बाजार रहवई निवासी जलालुद्दीन को मेडिकल के लिए लाया गया। डीएनए टेस्ट के लिए चिकित्सकों ने को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। मानिकपुर थाने के सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार आरोपी को लेकर एसआरएन पहुंचे। इस बीच आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।अवैध असलहा से लैस होकर आरोपी कौशांबी के शहजादपुर से करेंटी गंगा नदी पुल होते हुए अपने वकील से मिलने आ रहा था। करेंटी तिराहे के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बाद भी पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।

Post a Comment

0 Comments