Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

उन्नाव : मार्ग दुर्घटना में वार्ड बॉय सहित तीन लोगों की मौत, एक घायल की हालत गंभीर - INA NEWS

उन्नाव : लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर में वार्ड बॉय सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के थाना आसीवन-फतेहपुर चौरासी बॉर्डर के पास शारदा नहर चौधरीखेड़ा पुल के निकट शनिवार शाम हुई। मृतकों में सीएचसी रूरी सादिकपुर में तैनात वार्ड बॉय रहीसुद्दीन (47), उनके फुफेरे भाई शिवमोहन द्विवेदी (30) और शोभित शुक्ला (20) शामिल हैं।

मृतक रहीसुद्दीन पीखी गांव के निवासी थे और अपनी पत्नी सादिया (45) के साथ बाइक पर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। वापसी के दौरान उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।  घायलों को पहले मियागंज और सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
रविवार रात रहीसुद्दीन का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया। जिला अस्पताल में शिवमोहन और शोभित ने भी दम तोड़ दिया।रही सुद्दीन की पत्नी सादिया का अभी भी लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिवार पर छाया मातम
रहीसुद्दीन के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जो सभी अविवाहित हैं। उनके निधन से परिवार पर गहरा सदमा लगा है। शोभित शुक्ला की मां गुड्डी शुक्ला ने बताया कि उनका मूल निवास थाना बेहटामुजाबर के गौरियाकला में है। वह ननिहाल (बसोखा) में रहकर मगरवारा स्थित नेहरूबाग कंपनी में काम करता था। रविवार को छुट्टी पर वह फुफेरे भाई शिवमोहन के साथ गया था। दोनों युवक अविवाहित थे।

पुलिस की कार्रवाई
सफीपुर कोतवाली प्रभारी एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments