Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर दोहरीघाट थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से भीड़ को हटाया गया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Road Accident in Mau: बेटी की शादी संपन्न कर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जा रहे ट्रेलर से भिड़ गई।शनिवार रात करीब 2:30 बजे जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर कॉलोनी के सामने पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374