आयुषी उपाध्याय : प्रयागराज
प्रयागराज : जनपद के ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में एक विधि छात्र के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में प्राचार्य ने 3 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, मुख्य आरोपी शिक्षक को निलंबित किया गया, जबकि अन्य 2 शिक्षकों के खिलाफ भी कदम उठाए गए है
LLB छात्र के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने शुक्रवार को 3 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। मुख्य आरोपी शिक्षक आशुतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया तो वहीं पाठ्यक्रम समन्वयक लवलेश को हटा दिया गया, एक अन्य शिक्षक के परिसर में प्रवेश रोक लगा दी गई है।
LLB के छात्र के कथित रूप से यौन उत्पीड़न, मानसिक दबाव, आंतरिक परीक्षा में कम अंक देने, धर्म एवं जाति, शरीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करने और बैड टच के आरोपों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में तीन दिन से चल रहे 100 छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह की ओर से कार्रवाई की गई
कार्रवाई के बाद छात्र समूह के दो गुट आपस में बंट गए
कार्रवाई को गलत बताते हुए दूसरे गुट के लगभग 30 छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। तीनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने की मांग शुरू कर दी। छात्रों का कहना था कि आशुतोष एवं लवलेश दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कारण का उल्लेख नहीं है। यह कार्रवाई एकतरफा है और दूसरे पक्ष को बिना सुने की गई है।


0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374