Kanpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिव्यांश के शरीर पर डंडे और बेल्ट के बक्कल से पिटाई के गंभीर निशान मिले हैं। गुरुकुल स्टाफ के अनुसार, मासूम को चार दिनों तक टॉर्चर किया गया। भूखा रखा गया और बिना कपड़ों के भी रहने पर मजबूर किया गया।
Kanpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिव्यांश के शरीर पर डंडे और बेल्ट के बक्कल से पिटाई के गंभीर निशान मिले हैं। गुरुकुल स्टाफ के अनुसार, मासूम को चार दिनों तक टॉर्चर किया गया। भूखा रखा गया और बिना कपड़ों के भी रहने पर मजबूर किया गया।कमर से कंधों तक सिर्फ चोटें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यांश की कमर, जांघ और कंधों पर डंडे और बेल्ट के बक्कल से पिटाई के गहरे काले निशान मिले हैं। हालांकि, रिपोर्ट में किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न या गलत कार्य होने के सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही, सिगरेट से जलाने की बातों की भी पुष्टि नहीं हुई है।
अनुशासन के नाम पर टॉर्चर
आरोपी संचालक जिसे अनुशासन का नाम दे रहा था, वह असल में एक मासूम पर किया गया जानलेवा अत्याचार था। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्टाफ के बयानों को आधार बनाकर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में सख्त पैरवी की तैयारी कर रही है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374