Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

ग्रेटर नोएडा: न्यू हॉलैंड गोल चक्कर हादसे में युवक की जान गई - INA NEWS

ग्रेटर नोएडा : न्यू हॉलैंड गोल चक्कर के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक आयुष मिश्रा की मौके पर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त पंकज घायल हो गया। आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

सूरजपुर निवासी संजय कुमार मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा आयुष अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। न्यू हॉलैंड गोल चक्कर के पास अचानक एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पंकज का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार ट्रक चालक की तलाश में छानबीन की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
यह हादसा ग्रेटर नोएडा के व्यस्त इलाके में हुआ है, जहां रफ्तार और लापरवाही अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती रहती है। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments