Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी - INA NEWS

INA NEWS DESK

Assam Kerala Puducherry Vidhan Sabha Chunav Voting : दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। 

असम में 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने किया मतदान, भाजपा को बताया शून्य

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'यहां भाजपा का कोई फैक्टर नहीं है। यह एक ऐसा राज्य है जहां विधानसभा में भाजपा शून्य सीट वाली पार्टी है। उनका नाम लेना भी उनके लिए एक बड़ी तारीफ होगी।' थरूर ने आगे कहा, केरल में असली चुनावी मुकाबला सत्ताधारी LDF सरकार और चुनौती दे रहे UDF गठबंधन के बीच है।

पुदुचेरी के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने किया मतदान

पुदुचेरी के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने विधानसभा चुनाव के लिए डीएमएस कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद नागरिकों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, 'चुनाव में मतदान करना प्रत्येक नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है। मैं सभी नागरिकों से अपना वोट डालने का अनुरोध करता हूं।'

Post a Comment

0 Comments