Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

अयोध्या : राज्यपाल ने रामलला और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना - INA NEWS

अयोध्या (22 अप्रैल 2026): नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए और हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी के भी दर्शन किए। रामलला के दर्शन के बाद राज्यपाल ने राम मंदिर को आस्था, गौरव और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भावुक होते हुए कहा,  “भगवान राम हमारे पाहुन हैं, इसलिए मैं अपने पाहुन के घर आया हूं। अयोध्या आना अपने प्रभु के घर आने जैसा दिव्य अनुभव है।”

नंदकिशोर यादव ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि आदर्श पुरुष हैं। उनके जीवन से समाज को मर्यादा, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा मिलती है। करीब 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने जोर देकर कहा, “केवल मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान है।” राम स्वरूप में माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान का समावेश भारतीय संस्कृति, परिवार व्यवस्था और समर्पण की भावना को दर्शाता है।

Post a Comment

0 Comments