लखनऊ (22 अप्रैल 2026) : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ इस परीक्षा की व्यापक समीक्षा करेंगे।
बैठक में सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त, आईजी-डीआईजी रेंज, जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस कप्तान और डीआईओएस शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा और नकल-रहित पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करेंगे। साथ ही वे प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।प्रदेश सरकार का जोर परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने पर है।
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी करने की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
25 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए → 22 अप्रैल 2026
26 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए → 23 अप्रैल 2026
27 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए → 24 अप्रैल 2026
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और परीक्षा संबंधी किसी भी अपडेट की जानकारी केवल आधिकारिक स्रोत से ही लें।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374