Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : दुष्कर्म का आरोपी SRN अस्पताल से फरार, 2 सिपाही सस्पेंड - INA NEWS

प्रयागराज में रेप का आरोपी एसआरएन हॉस्पिटल से भाग निकला। पुलिसकर्मी मंगलवार को उसे डीएनए टेस्ट के लिए ले आए थे। तभी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह भाग गया। मामले में एसपी दीपक भूकर ने 2 सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

प्रतापगढ़ के मानिकपुर में डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। सोमवार को कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। मंगलवार को उसे मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट के लिए प्रयागराज लाया गया था। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे आरोपी भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। वहीं पुलिस की 3 टीमें तलाश में जुटीं हैं।

CCTV में भागता दिखा आरोपी

अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी की भागने की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में शाम 6:15 बजे आरोपी नीली शर्ट पहने ट्रॉमा सेंटर के बाहर से तेजी से भागते हुए मुख्य गेट की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही मामला एसआरएन पुलिस चौकी पहुंचा। कोतवाली पुलिस के साथ-साथ प्रतापगढ़ पुलिस की टीमें भी आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

कोतवाली पुलिस तलाश में जुटी

प्रतापगढ़ के पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए एसआरएन लाया गया था, जहां से उसके फरार होने की सूचना मिली है। वहीं एसआरएन चौकी प्रभारी आनंद यादव का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments