Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मेरठ : कुराली बस स्टैंड पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, दो हमलावर फरार - INA NEWS

मेरठ, 19 अप्रैल 2026: जानी थाना क्षेत्र के कुराली बस स्टैंड के पास शनिवार रात एक कन्फेक्शनरी दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी गई। दो अज्ञात हमलावरों ने दुकानदार के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
मृतक की पहचान गांव कुराली निवासी नरेश उर्फ भोलू (40) पुत्र जगदीश राय के रूप में हुई है। वह कुराली बस स्टैंड पर स्थित अपनी कन्फेक्शनरी दुकान चला रहे थे।

घटना का विवरण
शनिवार रात करीब 10 बजे नरेश अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर अचानक नरेश के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही दुकानदार लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
दुकान पर सामान लेने पहुंचे एक ग्राहक ने दुकानदार को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और तुरंत पास के अस्पताल में जाकर सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलते ही सीओ सरधना आशुतोष कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घायल नरेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। दुकान के अंदर चारों ओर खून बिखरा हुआ था।

पुलिस की कार्रवाई
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। सभी एंगल से जांच की जा रही है।
परिजनों ने घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर शव देखा और रो-रोकर बुरा हाल कर दिया।

Post a Comment

0 Comments