लखनऊ / सोनभद्र : नीट (NEET) परीक्षा देने वाले छात्रों और अभ्यर्थियों को सरकारी व प्रतिष्ठित निजी मेडिकल कॉलेजों में सीट पक्की कराने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ सोनभद्र साइबर पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने लखनऊ से गिरोह के सरगना संचित चंद्रा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरोह 2017 से सक्रिय था। आरोपियों ने लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल के पास जेबी अंपायर मॉल के चौथे तल्ले पर ऑप्टिमस एजुकेशन कंसल्टेंसी के नाम से दफ्तर खोल रखा था। यहां एक कॉल सेंटर भी चलाया जाता था।
बड़े कोचिंग संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों से छात्रों का डाटा मंगवाया जाता था।
नीट उत्तीर्ण करने वाले या परीक्षा देने वाले छात्रों को फोन करके संपर्क किया जाता था, खासकर उनसे जो किसी कारणवश अच्छा कॉलेज नहीं मिल पा रहा था।
उन्हें सरकारी या नामी निजी मेडिकल कॉलेज में "सीट पक्की" कराने का भरोसा दिया जाता था।
इसके बदले भारी-भरकम रकम (एक मामले में 22 लाख रुपये) विभिन्न बैंक खातों में मंगवा ली जाती थी।
पुलिस की कार्रवाई, सोनभद्र के एक शिकायतकर्ता ने साइबर थाने में तहरीर दी थी कि एमबीबीएस दाखिले के नाम पर उससे 22 लाख रुपये ठगे गए। प्रभारी निरीक्षक डी.के. चौधरी की टीम ने बैंक खातों, कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग से जांच की।
जांच में पता चला कि गिरोह के तार लखनऊ, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक फैले हुए हैं। एसपी के निर्देश पर गठित छह सदस्यीय टीम ने लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड के पास जूडियो शॉपिंग मॉल में छापा मारा और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन ,कई बैंकों के एटीएम कार्ड, रुपये जमा करने की रसीदें , एचडीएफसी बैंक का बिना भरा चेक, आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया और बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जिला कारागार भेज दिया गया।
पुलिस पूछताछ में बड़े कोचिंग संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों के कुछ लोगों से गिरोह के जुड़ाव के संकेत भी मिले हैं। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक डी.के. चौधरी ने बताया कि जांच अभी चल रही है और ज्यादा लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
.png)
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374