Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बरेली सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती 2026-27 का कार्यक्रम जारी किया, आयु सीमा बढ़ाई गई - INA NEWS

 भारतीय सेना में अग्निवीर  बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर! बरेली सेना भर्ती कार्यालय (ARO Bareilly) ने योजना के तहत 2026-27 भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। अब युवा 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के आवेदन कर सकेंगे। पहले यह सीमा 21 वर्ष तक थी।

महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026 (पहले 1 अप्रैल तक थी, अब बढ़ाई गई)।
लिखित परीक्षा (CEE): जून 2026 में (सटीक तारीख बाद में घोषित की जाएगी)।
सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) और मेडिकल परीक्षा में शामिल होंगे।

पद और आयु सीमा:
यह भर्ती निम्नलिखित पदों के लिए है:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
अग्निवीर टेक्निकल
क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल
ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास)
अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस

सामान्य पदों के लिए आयु: 17.5 से 22 वर्ष (जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 तक)।
नर्सिंग सहायक (NA/NA Vet): अधिकतम 23 वर्ष
सिपाही फार्मा: अधिकतम 25 वर्ष
यह भर्ती बरेली सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों — बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और सीतापुर — के उम्मीदवारों के लिए है।

आवेदन शुल्क और अन्य बदलाव:
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क: ₹250
एक फॉर्म में दो पदों के लिए आवेदन की सुविधा दी गई है।
पूरी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और विस्तृत नोटिफिकेशन www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड करें।
सेना भर्ती कार्यालय बरेली के अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय में संपर्क कर कोई भी जानकारी ले सकते हैं। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा और किसी भी प्रकार की अनुचित सिफारिश या रिश्वत से बचें।अब ज्यादा युवाओं को मिलेगा अवसर
जो युवा 22 वर्ष तक के हैं और पहले आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे, वे तुरंत www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करें। 

Post a Comment

0 Comments