Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मेरठ : व्यापारियों ने आवास विकास टीम का घेराव किया, एक व्यापारी बेहोश - INA NEWS

मेरठ: शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान बुधवार को व्यापारियों और आवास विकास परिषद की टीम के बीच तीखा विरोध-प्रदर्शन हुआ। जब आवास विकास परिषद की टीम दुकानों को सील करने पहुंची तो व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने टीम का घेराव कर लिया और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

हंगामे के दौरान एक व्यापारी धरने पर बैठते-बैठते बेहोश हो गया, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान भी सेंट्रल मार्केट पहुंच गए और व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनका समर्थन जताया।
व्यापारियों का आरोप है कि सीलिंग कार्रवाई में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। कई दुकानों को मनमाने ढंग से सील किया जा रहा है, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों की दुकानों को बचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।
आवास विकास परिषद की टीम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि वे केवल अदालती निर्देशों का पालन कर रही है। हालांकि, व्यापारियों ने इस कार्रवाई को ‘‘एकतरफा’’ और ‘‘अन्यायपूर्ण’’ बताया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामे को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन किसी बड़े अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Post a Comment

0 Comments