Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

Good Friday Wishes : PM मोदी ने गुड फ्राइडे पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं - INA NEWS TV

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है और हमें उनके बताए मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें सद्भाव, करुणा और क्षमा जैसे मूल्यों को और गहराई से अपनाने का अवसर देता है। भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें।

यीशु मसीह के बलिदान को किया याद

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गुड फ्राइडे का यह पवित्र दिन हमें यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है और उनके प्रेम, करुणा व क्षमा के शाश्वत संदेश पर चिंतन करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि यीशु का जीवन हमें विनम्रता, निस्वार्थता और नेकी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने कामना की कि यह दिन समाज में सद्भाव और दयालुता को बढ़ाने के संकल्प को मजबूत करे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संदेश में कहा कि इस पवित्र दिन पर हम ईसा मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जो उन्होंने मानवता के लिए दिया। उन्होंने कामना की कि यह दिन हमें दयालुता अपनाने, विश्वास को मजबूत करने और समाज में सद्भाव फैलाने की प्रेरणा दे।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी गुड फ्राइडे पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन शांति, सेवा और सद्भाव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यीशु मसीह के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज की भलाई के लिए कार्य करें और सभी के प्रति करुणा व समावेशिता का भाव रखें।

Post a Comment

0 Comments