Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

Amethi : बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौत - INA NEWS

अमेठी  : यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

हादसा पीपरपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर हुआ। मूल रूप से संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली (60) और उनके बेटे रेहान अली (40) बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। दुर्गापुर बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भादर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रमजान अली की बेटी का निकाह 20 अप्रैल को होना तय है। पिता-पुत्र शादी की खरीदारी करने को निकले थे। 

इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बस और चालक की तलाश कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments